पार्लर के आड़ में देह व्यापार, 5 गिरफ्तार

author-image
New Update
पार्लर के आड़ में देह व्यापार, 5 गिरफ्तार

टोनी आलम, एएनएम न्यूज : दुर्गापुर थाना व सिटी सेंटर चौकी की पुलिस ने आज 5 पुरुष व 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने उस पार्लर से वेश्यावृत्ति में लिप्त 4 युवतियों को छुड़ाया। गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने पर दुर्गापुर थाना पुलिस ने गुरुवार रात क्षेत्र के कई पार्लरों में छापेमारी की और एक पार्लर से 5 पुरुषों को गिरफ्तार कर इन युवतियों को छुड़ाया गया। युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया है। उल्लेखनीय है कि सिटी सेंटर व विधाननगर क्षेत्र के अधिकतर महिला पार्लरों में देह व्यापार की शिकायतें काफी समय से उठती रही हैं। कई साल पहले पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। पार्लर बंद था। पार्लर के पीछे फिर से देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था। पुलिस ने कहा कि लगातार इस तरह के अभियान चलाये जाएंगे।