अनाज का संकट पर विराम, काला सागर के रास्ते अनाज का निर्यात

author-image
Harmeet
New Update
अनाज का संकट पर विराम, काला सागर के रास्ते अनाज का निर्यात

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद दुनियाभर में अनाज का संकट मंडराने लगा था। इससे निपटने के लिए यूएन और तुर्की करीब 2 महीनों से मेहनतर कर रहे थे।आज रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते हुए खाद्य संकट पर विराम लगने के आसार हैं। खबर है कि दोनों देशों के बीच एक खास समझौते पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। समझौते के जरिए यूक्रेन काला सागर के रास्ते अनाज का निर्यात कर सकेगा।



24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दुनियाभर में अनाज का संकट खड़ा हो गया था। शुक्रवार को समझौते पर यूक्रेन, रूस, तुर्की और यूएन हस्ताक्षर करेंगे। खास बात है कि इस समझौते में तुर्की और संयुक्त राष्ट्र ने अहम भूमिका निभाई है। सांसद ओलेक्सी होंचारेंको ने बताया कि अभी तक देश किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं। खेप की आवाजाही के दौरान रूस संघर्ष विराम करेगा,यूएन का समर्थन प्राप्त तुर्की जहाजों की जांच करेगा ताकि रूस के इस डर को दूर किया जा सके कि जहाजों के जरिए हथियारों की तस्करी नहीं हो रही है। इसके अलावा समझौते में काला सागर के जरिए रूस के अनाज और खाद के निर्यात की बात भी शामिल है।