घर बैठे पाएं ग्लोइंग स्किन

author-image
New Update
घर बैठे पाएं ग्लोइंग स्किन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: स्किन केयर की बात की जाये तो ज्यादातर लोग इसके लिए बेसन के उबटन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बेसन के उबटन का उपयोग अब पुराना हो गया है। अगर आप बेसन से फेशियल करें तो मिनटों में ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।



फेशियल करने से पहले चेहरे को क्लीन करना जरूरी होता है। ऐसे में आप बेसन के क्लींजर से त्वचा को चुटकियों में साफ कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर फेस पर लगाएं और 20 मिनट बाद फेस वॉश कर लें।



फेस को टोन करना फेशियल का दूसरा स्टेप होता है। वहीं बेसन का टोनर स्किन का माइश्चर मेंटेन रखने में मददगार होता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और हल्का सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें और 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।



फेशियल का तीसरा स्टेप फॉलो करने के लिए आप बेसन से स्क्रबर बना सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच पिसे ओट्स, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर और 1 चम्मच कच्चा दूध डालकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को फेस पर लगाकर सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए स्क्रब करें और फिर 5 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।



फेस पैक लगाना फेशियल का आखिरी और सबसे अहम हिस्सा होता है. बेसन का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच मलाई मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे ब्रश की मदद से फेस पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट बाद साफ पानी से फेस वॉश कर लें।