Chess Olympiad: कब शुरू होगा शतरंज ओलंपियाड

author-image
New Update
Chess Olympiad: कब शुरू होगा शतरंज ओलंपियाड

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ओलंपिक खेलों के बाद शतरंज ओलंपियाड दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है। टोक्यो ओलंपिक खेलों में 206 भाग लेने वाले देश थे। भारत में होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड-2022 188 से अधिक देश शामिल होंगे। हालांकि देशों की संख्या और बढ़ सकती है। भारत इस बार खेल की मेजवानी कर रहा है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से 44वें शतरंज ओलम्पियाड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जो 28 जुलाई 2022 से 10 अगस्त 2022 तक चलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई महाबलीपुरम (तमिलनाडु) में किया जाएगा।