Chess Olympiad: कँहा होगा शतरंज ओलंपियाड

author-image
New Update
Chess Olympiad: कँहा होगा शतरंज ओलंपियाड

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत में होंगे शतरंज की दुनिया के महारथी। अवसर होगा प्रतिष्ठित शतरंज ओलंपियाड का। स्थान होगा चेन्नई जो शतरंजमय हो चुका है। खेल का ऐसा विशाल आयोजन पहले कभी भारत में नहीं हुआ। 2013 में इसी स्थान पर विश्वनाथन आनंद और मैगनम कार्लसन के बीच विश्व चैंपियनशिप का खिताबी संघर्ष हुआ था। इसमें पुरुष वर्ग में 188 और महिला वर्ग में 162 देशों का उतरना यह साबित करेगा कि यह शतरंज का इतिहास का सबसे बड़ा ओलंपियाड होगा। मेजबान भारत को ओपन वर्ग में तीन और महिला वर्ग में दो टीमें उतारने की इजाजत दी गई है। इससे कई खिलाड़ी अपना कौशल दिखा पाएंगे।