यूरोप में गर्मी का तांडव

author-image
New Update
यूरोप में गर्मी का तांडव

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: यूरोप में भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। स्पेन-पुर्तगाल में बीते सात महीनों में 1000 लोगों की जान चली गई है। ब्रिटेन में जहां तापमान 41 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान अभी भी चढ़ रहा है। ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस, पुर्तगाल, इटली और टर्की में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। केवल पुर्तगाल में गर्मी से पिछले 7 दिनों में 659 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी आग ने तापमान को और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि हीटवेव की वजह से दर्जनों जंगलों में भीषण आग लग गई है।