स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है। 20 जुलाई 2022 बुधवार है और श्रावण मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी/अष्टमी है। बुधवार का दिन गणेश भगवान की पूजा के लिए समर्पित होता है।
मेष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
वृष राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।
मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित बनाकर रखें। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय की स्थिति सन्तोषजनक नहीं रहेगी। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा।
सिंह राशि- आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। किसी मित्र के साथ विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।कारोबार में अभी कुछ समय तक कठिनाइयां रहेंगी।
कन्या राशि- बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।
तुला राशि- मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी की उम्मीद है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।
धनु राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार पर भी ध्यान दें। मन अशान्त हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।
मकर राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय के साधन बन सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।
कुंभ राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।
मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। मित्र का सहयोग मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।