रोहिणी में सिक्किम पुलिस के जवान ने साथियों पर की गोलीबारी

author-image
New Update
रोहिणी में सिक्किम पुलिस के जवान ने साथियों पर की गोलीबारी

एएनएम न्यूज़,ब्यूरो : रोहिणी के हैदरपुर प्लांट में सोमवार को सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी। इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी घटना के पीछे उसका मकसद नहीं पता चल पाया है। फिलहाल आपसी झगड़े की बात बताई जा रही है।