कैंसिल हुई सोनम की गोद भराई

author-image
New Update
कैंसिल हुई सोनम की गोद भराई

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर जल्द नन्हे मेहमान का स्वागत होने वाला है। इसके लिये सोनम लंदन से मुंबई भी आ गई हैं। पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से सोनम बेबी शॉवर की तैयारियों में भी जुटी हुई थीं। पर अफसोस अब सोनम का बेबी शॉवर प्रोग्राम कैंसल हो गया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के लिए मुंबई में एक शानदार गोद भराई की योजना बनाई थी। लेकिन मुंबई में कोविड -19 के बढ़ते देखते हुए समारोह को अब रद्द कर दिया गया है।