पन्ना में भाजपा ने दिखाया दम

author-image
New Update
पन्ना में भाजपा ने दिखाया दम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पन्ना नगर पालिका के 28 में से 19 वार्ड पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेस ने छह और अन्य ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। इसी तरह अजयगढ़ नगर परिषद के 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा और कांग्रेस व अन्य को दो-दो सीट मिली है। देवेंद्र नगर नगर परिषद के 15 में से आठ वार्ड भाजपा ने, चार कांग्रेस ने और शेष अन्य ने जीते हैं। ककरहटी नगर परिषद के 15 में से छह वार्ड भाजपा ने जीते। कांग्रेस ने एक और अन्य ने आठ वार्ड पर कब्जा जमाया है।