उज्जैन में कांग्रेस फिर आगे

author-image
New Update
उज्जैन में कांग्रेस फिर आगे

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: महापौर चुनावों में तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस के महेश परमार करीब 700 वोट से आगे होने की सूचना है। इसे मिलाकर ग्वालियर, जबलपुर और बुरहानपुर में भी कांग्रेस आगे है। वहीं, सागर, सतना, इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा, खंडवा में भाजपा आगे चल रही है। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार अंदाज में बढ़त हासिल कर रखी है। यह सभी 11 महापौर इससे पहले भाजपा के थे। उसके हाथ से पांच सीटें खिसकती नजर आ रही है।