MP Municipal Election Result : राजगढ़ में भाजपा को बड़ी जीत

author-image
New Update
MP Municipal Election Result : राजगढ़ में भाजपा को बड़ी जीत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राजगढ़ नगर पालिका में 15 सीटों में से 12 पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस की जीत हुई है। वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा की रुक्मणि ओपी शर्मा, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा के विनोद साहू, वार्ड क्रमांक तीन से कांग्रेस के कमाल खान, वार्ड क्रमांक चार से भाजपा की सरोज राजेन्द्र कटारिया, वार्ड क्रमांक पांच से भाजपा की अम्बे प्रवीण मिश्रा, वार्ड क्रमांक छह से कांग्रेस की बेबी विजयपाल भाटी, वार्ड क्रमांक सात से भाजपा की भावना नवनीत शर्मा, वार्ड क्रमांक आठ से भाजपा की प्रकाश केपी पंवार, वार्ड क्रमांक नौ से भाजपा के संजय गुप्ता, वार्ड क्रमांक दस से भाजपा की शीला दीपेंद्र चौहान, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा की पूजा सचिन मौर्य, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के मनोज हाड़ा, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा की मंजू पांचू दांगी, वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस के मोहित तंवर और वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा के राजेश खरे ने जीत हासिल की है।