तृणमूल विधायक को धमकाने वाला पत्रकार गिरफ्तार

author-image
Harmeet
New Update
तृणमूल विधायक को धमकाने वाला पत्रकार गिरफ्तार

एएनएम न्यूज, ब्यूरो : आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने के लिए तृणमूल विधायकों को कथित रूप से प्रभावित करने और लुभाने के आरोप में दुर्गापुर पुलिस ने एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पत्रकार के खिलाफ पांडबेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने लिखित शिकायत की है और उसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार पत्रकार का नाम संजय सिंह है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में तृणमूल विधायक ने कहा कि शुवेंदु अधिकारी ने विभिन्न विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट देने के लिए बुला रहे थे। उन्हें भी बुलाया गया और द्रौपदी मुर्मू के लिए वोट देने के लिए दबाव डाला गया। सुभेंदु अधिकारी के नाम पर उन्हें कथित तौर पर धमकाया गया था और 1 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई। एफआईआर के आधार पर आसनसोल दुर्गापुर आयुक्तालय की विशेष पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।