दिल्ली में हुआ हुआ एक दर्दनाक हादसा

author-image
New Update
दिल्ली में हुआ हुआ एक दर्दनाक हादसा

एएनएम न्यूज, ब्यूरो : देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर के बकौली गांव में हुआ एक दर्दनाक हादसा। यहां 15 फीट ऊंची दीवार गिर गई। हादसे में पांच मजदूरों की जान चली गई। जबकि आठ मजदूर दीवार के नीचे दबने से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बकौली गांव में चौहान धर्मकांटा के पास एक गोदाम बन रहा है। गोदाम की 100 फीट लंबी और 15 फीट ऊंची दीवार का निर्माण हो चुका था। इसी के बराबर में शुक्रवार को दूसरा गोदाम बनाने के लिए जेसीबी से नींव की खुदाई हो रही थी। यहां करीब 20 मजदूर काम में जुटे थे। तब ही अचानक दीवार गिर गई। मलबे में कई मजदूर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने जमीन मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।