16 जुलाई 2022 का राशिफल

author-image
New Update
16 जुलाई 2022 का राशिफल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते है। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप अवसर और चुनौतियों दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते है। जानिए आज का राशिफल 



मेष : परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।



वृष :आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें सुनहरा मौका मिल सकता है। जीवन साथी से आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो प्रेम संबंधों में दरार पैदा हो सकती है।



मिथुन : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।



कर्क : आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपको चुटपुट लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा, तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों से आपको किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा।



सिंह :आज का दिन आपके स्वास्थ्य मे किसी प्रकार की समस्या लेकर आ सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। यात्रा के योग है।



कन्या :आज आप अपनी बल व बुद्धि से काफी सारी समस्याओं का हल खोजने में सफल रहेगे और आप वह सब कुछ पा सकते है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है।



तुला : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आयेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।



वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते है। आय में वृद्धि हो सकती है।



धनु : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपको काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा।



मकर : आज का दिन आप संतान के सुंदर भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। क‍िसी म‍ित्र के सहयोग से कारोबार में नए अवसर म‍िल सकते है।



कुंभ : आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यापार में नई योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र बढ़ेगा।



मीन :आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखद रहने वाला है। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से मतभेद की स्‍थ‍ित‍ि हो सकती है। व्‍यर्थ के व‍िवाद हो सकते है।