किस देश का राजधानी 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेंगे

author-image
Harmeet
New Update
किस देश का राजधानी 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेंगे

एएनएम न्यूज, ब्यूरो : 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी जापान की राजधानी टोक्यो करेगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। काउंसिल ने गुरुवार को बताया है कि केन्या, पोलैंड और सिंगापुर को हराकर टोक्यो दूसरी बार चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। टोक्यो ने पिछली बार 1991 में विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। इसका मतलब है कि टोक्यो का ओलंपिक स्टेडियम 'टोक्यो ओलंपिक 2020' की मेजबानी के चार साल बाद एक और बड़े प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।



वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने एक बयान में कहा है कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी के लिए टोक्यो ने एक आकर्षक बोली की पेशकश की। मुझे उम्मीद है कि यह जापान के लिए एक शानदार अवसर साबित होगा, क्योंकि वे टोक्यो में लोगों के लिए विश्व स्तरीय एथलेटिक्स वापस लाकर 2025 में जापानी एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। जापानी एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशनके अध्यक्ष मित्सुगी ओगाटा ने एक बयान में कहा इतिहास ने दिखाया है कि हमारे पास दुनिया के शीर्ष एथलीटों की मेजबानी करने और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को प्रेरित करने की क्षमता और ऊर्जा है। हम वादा करते हैं कि टोक्यो का ओलंपिक स्टेडियम एथलीटों और इसमें शामिल सभी लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा। इसे अमेरिकी लॉन्ग-जम्पर माइक पॉवेल की 8.95 मीटर की वर्ल्ड रिकॉर्ड जंप के लिए याद किया जाता है।