दुर्गापुर में दिनदहाड़े चला चाकू, युवक गिरफ्तार

author-image
New Update
दुर्गापुर में दिनदहाड़े चला चाकू, युवक गिरफ्तार

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : दुर्गापुर मुचिपारा में दिन के उजाले में चाकू चला कर भाग गया और दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोनी मुर्मू उम्र 33 वर्ष, उत्तम मुर्मू उम्र 40 वर्ष। मोनी मुर्मू की हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसी युवक को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह दोनो पड़ोसियों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के चलते दिनदहाड़े चाकू से वार किया गया । घटनास्थल पर मलानदिघी फांड़ी की पुलिस पंहुची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया। मुचिपारा में चाकू मारने की घटना में दुर्गापुर अनुमंडलीय अस्पताल के सीसीयू में मोनी मुर्मू की मौत हो गई।