स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : पानी में रहने वाला मगरमच्छ सबसे खतरनाक शिकारी है। ये अपने शिकार को देखते ही इतनी तेज़ी से उसे लपक लेता है कि ज्यादातर वक्त उसका बचना नामुमकिन हो जाता है। अपने नुकीले दांतों से मगरमच्छ अपना शिकार दबोचता ज़रूर है लेकिन ये जानकर हैरानी होगी कि वो इसके बाद अपने दांत का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करता। मगरमच्छ अपने शिकार को दांतों और जबड़ों की सहायता से फंसाकर दबाता है और सीधा हलक से नीचे उतार लेता है। वो बाकी दांत वाले जानवरों की तरह उसे चबा-चबाकर नहीं खाता।
सुनने में ये अजीब है लेकिन सच है कि मगरमच्छ के दांत उसको खाने में मदद नहीं देते। वो सिर्फ उसके जबड़े को इतना मजबूत बना देते हैं कि वहां फंसने के बाद शिकार का बच निकलना असंभव हो जाता है। इस भयानक जानवर शिकार को दबाने के बाद सीधा मुंह में निगल जाते हैं। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि मगरमच्छ के चार पेट होते हैं, जहां से शिकारको तोड़-मरोड़कर पहुंचाता है। मगरमच्छ के पेट में दूसरे जानवरों से कहीं ज्यादा गैस्ट्रिक एसिड होता है, जो खाने को पचाता है। मियामी साइंस म्यूज़ियम के एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रिच की तरह मगरमच्छ भी छोटे-छोटे कंकड़-पत्थर खाता है, ताकि ये पेट में खाने को ग्राइंड कर सकें।