New Update
/anm-hindi/media/post_banners/VA8Jm66tRs7T86qjGrPn.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पाकिस्तान के साथ अटारी सीमा पर मार्च 2017 में 360 फुट की ऊंचाई पर स्थापित किए गए तिरंगे की ऊंचाई अब और 100 फीट बढ़ाई जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि पाकिस्तान का झंडा अब तिरंगा से ऊंचा दिखाई दे रहा है। तिरंगे की ऊंचाई में इजाफा करने का प्रस्ताव भी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। तिरंगे की ऊंचाई में 100 फुट बढ़ोतरी करने के बाद इसकी ऊंचाई 460 फुट हो जाएगी और और यह एशिया का सबसे ऊंचा झंडा कहलाएगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)