इस देश में है इंसानों से ज्यादा हैं भेड़

author-image
New Update
इस देश में है इंसानों से ज्यादा हैं भेड़

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हर जगह की अपनी खासियत है और इसके ज़रिये वो अपनी अलग पहचान रखता है। दुनिया में कई देशों के बारे में तो हमें पता है, लेकिन कुछ देशों की विशेषताओं को लेकर हम आज भी अनभिज्ञ है। आपको बता दे न्यूजीलैंड की गिनती सबसे खूबसूरत देशों में होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां की जनसंख्या बहुत कम है। न्यूज़ीलैंड दुनिया का अकेला देश है, जहां इंसानों की आबादी भेड़ों से भी कम है। देश में कुल रहने वाले लोगों की संख्या 48 लाख के आसपास है। इस देश में भेड़ों की भी आबादी कम नहीं है। न्यूज़ीलैंड में एक इंसान पर औसतन 5 भेड़ें मौजूद हैं। पहले ये संख्या 8-10 भेड़ें/व्यक्ति थी, जो अब घटकर 5 भेड़ों तक रह गई है। भेड़ें ज्यादा होने की वजह से इस देश में हर आदमी के लिए 100 किलो मक्खन और 65 किलो चीज़ का उत्पादन होता है।