VIDEO: सोनम कपूर की गोद भराई की शुरू हुई तैयारियां

author-image
New Update
VIDEO: सोनम कपूर की गोद भराई की शुरू हुई तैयारियां

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सोनम कपूर अपनी लाइफ के मौजूदा दौर को खूब एन्जॉय करती दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लंदन वाले घर में बेबी शॉवर का आयोजन किया था। इस बेबी शॉवर सेरेमनी में उनके लंदन के दोस्त और परिवार के कुछ सदस्य शामिल हुए थे। अब, कपल मुंबई में भी गोद भराई की रस्म की तैयारियां कर रहा है। इसके लिए उन्होंने लोगों को इनविटेशन कार्ड देना शुरू कर दिए। इस वीडियो में बेबी शॉवर के निमंत्रण पत्र के साथ एक बड़ा गिफ्ट देखा जा सकता है। सोनम कपूर की इस बेबी शॉवर सेरेमनी को उनके पिता और एक्टर अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह सेरेमनी पूर्व मिस इंडिया कविता सिंह के घर पर होगी।