लंदन के बाद अब मुंबई में होगी सोनम कपूर की गोद भराई

author-image
New Update
लंदन के बाद अब मुंबई में होगी सोनम कपूर की गोद भराई

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कुछ समय पहले ही अभिनेत्री सोनम कपूर करीबी लोगों के साथ अपनी गोद भराई रस्म को एंजॉय करती हुई दिखी थी। वहीं, अब दावा है कि सोनम की बेबी शावर एक बार फिर आयोजित होने वाली है और यह पार्टी काफी ग्रैंड होगी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आएंगे। दरअसल, सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं और वहीं पर अभिनेत्री की गोद भराई की रस्म को पूरा किया था। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि मुंबई में सोनम की गोद भराई रस्म को फिर से मनाया जाएगा और इस रस्म को एक बड़े इवेंट की तरह अयोजित किया जाएगा। जानकारी के मुतबित, यह ग्रैंड पार्टी 17 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगी। इस पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, स्वरा भास्कर, जैकलीना फर्नांडीज, नताशा दलाल, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर जैसे कई सेलेब्स नजर आएंगे।