तीन सहेलियों ने पेश की मानवता की मिशाल

author-image
Harmeet
New Update
तीन सहेलियों ने पेश की मानवता की मिशाल

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : दुर्गापुर की तीनों गृहणियों ने मूक बधिर कन्या का विवाह कराकर मानवता की मिसाल कायम की। दुर्गापुर में प्रांतिका से सटे मंदिर में इस विशेष लड़की की शादी करवाई गई। वर और वधू दोनों विशेष रूप से सक्षम हैं। समाज के लोगों ने उनकी पहल की सराहना की है। दुर्गापुर के तीन दोस्तों, बिधान नगर की मोनी चौधरी, सेप्को की शंपा गिरी और बेनाचिती के बुलु मंडल ने शादी के लिए पैसे दिए। बेनाचेटी के गोसाईनगर की रहने वाली शंपा गिरी को अपने दूर के रिश्तेदार से पता चला कि 34 साल की राखी यादव पूरी तरह से बहरी और गूंगी हैं। आर्थिक तंगी के कारण उसके पिता अपनी बेटी की शादी नहीं कर पा रहा था। इसके अलावा, कोई भी उससे इस तरह से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। उन्हें एक लड़का मिला लेकिन शादी के लिए पैसा नहीं है। यह सुनते ही शंपादेवी ने अपनी दो सहेलियों मोनी चौधरी और बुलू मंडल को बताया, उसके बाद उन्होंने इन तीनों इनकी शादी की पार्टी तक का सारा खर्च उठाया।