सावन में भोलेनाथ की विशेष कृपा

author-image
Harmeet
New Update
सावन में भोलेनाथ की विशेष कृपा

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: इस साल 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा, जो कि 12 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना भगवान शंकर को अतिप्रिय होता है। इस माह में विधि- विधान से भोलेनाथ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सावन के सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शंकर धरती में ही वास करते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन का महीना कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आएगा।



मिथुन राशि- भगवान शंकर को समर्पित सावन का महीना मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। भगवान शंकर व माता पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।



कर्क राशि- कर्क राशि से जुड़े जातकों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान आपको भगवान शंकर आप पर विशेष कृपा रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कम प्रयास में ही अधिक सफलता हासिल होगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा।



तुला राशि- सावन का महीना तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस दौरान भगवान शंकर की कृपा से आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। धन लाभ के आसार रहेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।



कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक सावन महीने में जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी। भगवान शंकर की कृपा से व्यापार में उन्नति व करियर में तरक्की मिलेगी। इस अवधि में आपकी आर्थिक उन्नति भी हो सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है।



मीन राशि- सावन का महीना मीन राशि वालों के शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मे महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।