एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। बीते कल उपनगर ढली में भूस्खलन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। गुरुवार सुबह ढली बाईपास पर पहाड़ी से गिरे मलबे में एक कार दब गयी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हलाकि उस दौरान कार सड़क किनारे पार्क किया गया था। भूस्खलन से कोई जनहानि नहीं हुई है।
भूस्खलन से कुछ अस्थायी मकान खतरे की जद में आ गए हैं। बीते मंगलवार की रात हुई व्यापक बारिश की वजह से शहर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले कल अलग-अलग जगह हुए भूस्खलन से आठ गाड़ियां तबाह हुईं हैं। सूत्रों के मुताबिक शिमला व आस-पास के इलाकों में आज मौसम साफ बना हुआ है। गुरुवार सुबह तक बरसात के कारण राज्य में 13 सड़कें, 134 ट्रांसफार्मर और 9 आईपीएच स्कीमें बंद पड़ी हैं।