मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी में बड़ा फेरबदल

author-image
New Update
मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी में बड़ा फेरबदल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक एक तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा की पश्चिम सिंहभूम जिला संयोजक मंडली का गठन किया गया है। सुखराम उरांव मुख्य संयोजक होंगे, जबकि दिनेश चंद्र महतो, मिथुन गागराई,इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, मानिका बोयपाई और सोना राम देवगम संयोजक मंडल के सदस्य होंगे। दूसरे तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा की धनबाद महानगर समिति के संचालन के लिए संयोजक मंडली का गठन किया गया है। संयोजक मंडली में डाॅ. नीलम मिश्रा, सुखलाल मरांडी, कंसारी मंडल ,जग्गु महतो, रमेश टुडू, और पवन महतो शामिल हैं। यह टीम धनबाद जिलाध्यक्ष की देखरेख में काम करेगी।