पति-पत्नी और आठ साल की बेटी ने की आत्महत्या

author-image
New Update
पति-पत्नी और आठ साल की बेटी ने की आत्महत्या

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज सुबह आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में एक परिवार के तीन सदस्यों के लाश घर में फंदे पर लटके मिले। पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जता रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी सोनू, उसकी पत्नी गीता, आठ साल की बेटी सृष्टि और बेटा श्याम घर में रहते थे। मंगलवार रात को सभी सोए थे। बेटा श्याम सुबह जागा तो पिता मां और बहन के शव फंदे पर लटके मिले। शवों को देखकर वह चीखने लगा। मृतक दंपती के बेटे ने घटना की जानकारी फोन कर अपने मामा विजय कश्यप को दी। विजय कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी।