मशहूर कोरियोग्राफर गीता ने ऐसे हासिल की लोकप्रियता

author-image
New Update
मशहूर कोरियोग्राफर गीता ने ऐसे हासिल की लोकप्रियता

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर बच्चों के बीच गीता मां के नाम से प्रचलित है। वह आज भी अपने लटकों-झटकों से लोगों को घायल से लोगों को घायल कर देती है। बैकग्राउंड डांसर से आज वह इतनी मशहूर कोरियोग्राफर बन चुकी है की पूरी बॉलीवुड उनके इशारों पर नाचता है। मात्र 15 साल की उम्र में फराह खान के की असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर अपने करियर की शुरूआत की थी। जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन करने के बाद गीता कपूर ने 'तुझे याद ना मेरी आई', 'गोरी गोरी' जैसे गानों में बैकग्राउंड डांसर का भी काम किया। गीता ने फराह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें , कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। इसके बाद वह खुद कोरियोग्राफर बनीं और फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, अलादीन, तीस मार खां के चर्चित गाने शीला की जवानी में कोरियोग्राफी करके लोकप्रियता हासिल की।