मछली पकड़ने वालों के लिए अच्छी खबर

author-image
New Update
मछली पकड़ने वालों के लिए अच्छी खबर

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: मछली पकड़ने वालों के लिए अच्छी खबर है। रथ के दिन आधिकारिक तौर पर टिकट काटकर मछली पकड़ने की शुरुआत हुई। अंडाल थाना क्षेत्र के उखरा गांव के सुकोपुकुर में सभी ग्रामीणों की पहल पर प्रवेश शुल्क के साथ मछली पकड़ना शुरू किया गया।



ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक तालाब में मछली पकड़ा जा सकता है। हालांकि, प्रत्येक मछली शिकारी के लिए प्रवेश शुल्क ढाई हजार रुपये है। एक टिकट पर कुल चार बार कांटा फेंके जा सकते हैं। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि इस कार्य से उपलब्ध धन का उपयोग ग्राम विकास परियोजना में किया जाएगा।