स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : वे अपने मुख्यमंत्री के नक्शे कदम पर चलना चाहते थे पर अपना मजाक खुद बना लिया। असम के मंत्री परिमल शुक्ला बैद्य राहत सामग्री बांटने के इरादा से निकले। लेकिन शायद उनको यह एहसास नहीं था कि पानी घुटनों से नीचे है और लोग पैदल चल रहे थे। बैद्य एक नाव में चढ़ गए और उसे नाव चलाने लगे। घुटने भर पानी में नाव चलाने में मंत्री को परेशानी होते देख लोगों ने नाव को धक्का देकर उनकी मदद की। जब मंत्री की इकलौती नाव पानी में से रास्ता बनाने की कोशिश कर रही थी तभी लोग उन्हें देख कर मुस्कुराने लगे। देखिए वीडियो।