महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान क्या क्या नहीं सेवन करना चाहिए ?

author-image
Harmeet
New Update
महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान क्या क्या नहीं सेवन करना चाहिए ?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। खान-पान का असर न केवल महिलाओं के जीवन पर पड़ता है बल्कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी इसका सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है। जब महिलाओं को पता चलता है कि वह गर्भवती हैं तो पहले महीने से लेकर नौवें महीने तक उनकी विशेष डाइट तय होती है। हालांकि पहले महीने में उन्हें कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।



आज हम आपको बताएंगे कि गर्भावस्था के पहले महीने में महिलाओं को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 1) प्रेगनेंसी के पहले महीने महिलाओं को गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. गर्म तासीर की चीजें बच्चे और उनकी सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती हैं। 2) प्रेगनेंसी के पहले महीने महिलाओं को अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि गर्भावस्था में अनानास के सेवन से मिसकैरिज होने की संभावना बढ़ सकती है। 3)प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को सहजन का सेवन नहीं करना चाहिए. सहजन के अंदर पाए जाने वाला तत्व बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। 4) प्रेगनेंसी के पहले महीने महिलाओं को कच्चे अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि कच्चे अंडे के सेवन से महिलाओं को जानलेवा बैक्टीरिया का सामना करना पड़ सकता है।