जगन्‍नाथ रथ यात्रा 2022 शेड्यूल

author-image
New Update
जगन्‍नाथ रथ यात्रा 2022 शेड्यूल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा इस साल 1 जुलाई 2022, शुक्रवार को निकाली जाएगी। शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है।



01 जुलाई 2022 को जगन्‍नाथ मंदिर से रथ यात्रा शुरू होगी और गुंडिचा मौसी के घर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्‍थान करेगी। इसके बाद भगवान जगन्‍नाथ सात दिन तक यहीं विश्राम करेंगे।



08 जुलाई 2022 को भगवान जगन्‍नाथ संध्या दर्शन देंगे। मान्‍यता है कि इस दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने से दस साल तक श्रीहरि की पूजा करने जितना पुण्य मिलता है।



09 जुलाई 2022 को बहुदा यात्रा निकलेगी। इसमें भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ घर वापसी करेंगे।



10 जुलाई 2022 को सुनाबेसा होगा। यानी कि जगन्नाथ मंदिर लौटने के बाद भगवान अपने भाई-बहन के साथ फिर से शाही रूप लेंगे।



11 जुलाई 2022 को आधर पना होता है। यानी कि रथ यात्रा के तीनों रथों पर दूध, पनीर, चीनी और मेवा से बना एक विशेष पेय चढ़ाया जाता है।