सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ केस दर्ज, पर क्यों?

author-image
New Update
सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ केस दर्ज, पर क्यों?

स्टाफ रिपोर्टार एएनएम न्यूज़ : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर रेप का सनसनीखेज आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर थाने में महिला ने सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। महिला का पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था। साल 2020 में उसके पति की मौत हो गई, जिसके बाद महिला को नौकरी का झांसा दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दिल्ली के महिला का मेडिकल भी करवाया। महिला की तरफ से दर्ज FIR में कहा गया है कि फरवरी 2022 में उसके साथ बलात्कार किया गया।