देश के राजधानी में आज की मौसम

author-image
Harmeet
New Update
देश के राजधानी में आज की मौसम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : दक्षिण भारत के राज्य केरल से पिछले महीने के अंत में शुरू हुआ मॉनसून अब तक कई प्रदेशों में पहुंच चुका है। सूत्रों के मुताबिक केरल, कर्नाटक जैसे दक्षिण भारत के राज्यों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, उत्तर भारत के लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में लंबे समय से जारी मॉनसून का बेसब्री से इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को मॉनसून राजधानी में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बारिश की उम्मीद नहीं है। आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। उधर, मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम मेघालय आदि जैसे राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है।