संसद भवन पहुंच के द्रौपदी ने की पुष्पांजलि अर्पित

author-image
Harmeet
New Update
संसद भवन पहुंच के द्रौपदी ने की पुष्पांजलि अर्पित

स्टाफ रिपोटर, एएनएम न्यूज़ : एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज नामांकन दाखिल करेंगी। वे संसद भवन पहुंचे और यहां बीजेपी सांसदों ने उनका स्वागत किया। द्रौपदी संसद भवन पहुंच के वहा महात्मा गांधी, अंबेडकर और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं को पुष्पांजलि अर्पित की।



राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू संसद भवन में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी करेंगी। मुर्मू 4 सेट का नामांकन भरेंगी। पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक हैं। इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं। इस सेट में अभी तक 60 प्रस्तावक का नाम है और 60 अनुमोदक का यानी इस तरह हर सेट में 120 नाम। दूसरे सेट में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रस्तावक हैं। इसमें भी प्रस्तावक के तौर पर 60 नाम हैं और 60 अनुमोदक हैं इस सेट में योगी, हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा बीजेपी शासित सभी एनडीए के मुख्यमंत्री प्रस्तावक हैं।



तीसरा सेट हिमाचल और हरियाणा के विधायकों का हे। वे ही प्रस्तावक और अनुमोदक हैं। चौथा सेट गुजरात के विधायकों का है। वे ही प्रस्तावक है और अनुमोदक हैं। बीजू जनता दल और वाईएसआर ने भी सेटों पर हस्ताक्षर किए हैं।