द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर नीतीश कुमार ने जताई खुशी

author-image
New Update
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर नीतीश कुमार ने जताई खुशी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का भी धन्यवाद किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना खुशी की बात है। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना अत्यंत प्रसन्नता की बात है।'



उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, 'द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा सरकार में मंत्री तथा इसके पश्चात् झारखण्ड की राज्यपाल भी रह चुकीं हैं। कल प्रधानमंत्री मोदी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को भी इसके लिए हृदय से धन्यवाद।