उत्तर कोरिया में फैली एक और महामारी

author-image
New Update
उत्तर कोरिया में फैली एक और महामारी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर कोरिया में कोरोना के कहर के बीच एक और महामारी फैल गई है। यह आंतों की बीमारी है। यह हैजे व पेचिश जैसी गंभीर बीमारियों जैसी बताई गई है। इससे निपटने के लिए खुद सैन्य शासक किम जोंग उन ने मोर्चा संभाला है।





कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार आंतों की इस महामारी से दक्षिण-पश्चिमी हेजू शहर में कितने लोग संक्रमित हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, न्यूज एजेंसी ने बीमारी का नाम नहीं बताया, लेकिन आमतौर पर आंतों की बीमारियां जैसे- टाइफाइड, पेचिश और हैजा, जो कि दूषित भोजन, पानी में कीटाणुओं, संक्रमित लोगों के मल के संपर्क में आने के कारण होती हैं। इन बीमारियों को 'एंटेरिक' कहते हैं।