असम में भूस्खलन में दो बच्चों की मौत

author-image
New Update
असम में भूस्खलन में दो बच्चों की मौत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: असम में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश जारी रही। बुधवार को भूस्खलन के कारण दो और लोगों की मौत हो गयी और बाढ़ की स्थिति बदतर हो गयी। असम में गोलपारा जिले के आजाद नगर इलाके में भूस्खलन के कारण एक घर गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और दीमा हसाओ और उदलगुरी में बाढ़ के पानी में दो व्यक्ति डूब गए। जिससे साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढकर 46 हो गई है।