/anm-hindi/media/post_banners/vDjcvI0fJ9NL6r9xc0t3.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भीषण गर्मी से झुलस रहे दिल्ली एनसीआर व आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी हवाएं चलने से बुधवार रात झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राहत का यह सिलसिला अगले चार-पांच दिन जारी रहेगा। इससे पारा तेजी से नीचे आएगा। उधर, दक्षिण पश्चिमी मानसून भी विभिन्न राज्यों में राहत की बूंदें बरसा रहा है।
दिल्ली और इससे सटे एनसीआर इलाके में रात करीब 11 बजे से 3 बजे तक अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ वर्षा से पारा नीचे आ गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार रहने का अनुमान है। गरज के साथ छीटें पड़ेंगे या हल्की वर्षा हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच मानसून भी दस्तक दे सकता है, इसलिए अब पारा चढ़ने की संभावना कम है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)