'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ग्रुप ने भड़काई थी रांची में हिंसा

author-image
New Update
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ग्रुप ने भड़काई थी रांची में हिंसा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड की राजधानी रांची में बीते शुक्रवार को फैली हिंसा मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस हिंसा का मास्टरमाइंड व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन नवाब चिश्ती निकला। नवाब चिश्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवाब चिश्ती पर पहले भी कई जगह हिंसा फैलाने का आरोप है। नवाब राजनीति में भी काफी सक्रिय रहता है। कई दलों के नेताओं के साथ उसकी तस्वीर देखी गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हिंसा वाले दिन 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' व्हाट्सएप ग्रुप से ही सबसे अधिक मैसेज किया गया था। युवाओं को झांसा देकर उकसाया गया। ग्रुप में आरोपी नवाब ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि नवाब ही इस ग्रुप का एडमिन है। इससे पहले नवाब हिंसा भड़काने के आरोप में दो बार जेल भी जा चुका है।