लड़की को परेशान कर रहे थे 6 मनचले, देखें वीडियो

author-image
New Update
लड़की को परेशान कर रहे थे 6 मनचले, देखें वीडियो

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महिलाओं को अक्सर सेल्फ डिफेन्स क्लास लेने के लिए कहा जाता है। कई बार छेड़छाड़ जैसे मामलों में खुद को बचाने की जिम्मेदारी स्वयं पीड़ितों पर आ जाती है, ऐसे में कुछ महिलाएं अपने दम पर अकेले ही अपराधियों को धूल चटा देती हैं। इसका अंदाजा हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें 6 मनचलों पर एक लड़की भारी पड़ती नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद आप भी लड़की की बहादुरी की तारीफ करते नहीं थकेंगे।



वायरल हो रहे इस वीडियो में 6 लोग एक सुनसान सड़क पर एक लड़की को घेरते और परेशान करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच लड़की अकेले ही उन 6 लोगों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की को परेशान करने वाले लोगों पर फ्लाइंग किक और क्रूर मार्शल आर्ट स्टेप्स का इस्तेमाल करते देखा जा रहा है। वीडियो में आगे लड़की 6 लोगों में से सभी को एक के बाद पैरों से लात मारकर ढेर करती नजर आ रही है। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद हर कोई लड़की की बहादुरी की तारीफ करते नहीं थक रहा है।