नीरज चोपड़ा ने बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान

author-image
New Update
नीरज चोपड़ा ने बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंककर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक नया कारनामा कर दिया है। नीरज ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में मंगलवार को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। चोपड़ा ने खेल के दौरान यहां 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार कर रजत पदक जीत लिया। इससे पहले, नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक के दौरान 87.58 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इस थ्रो के दम पर ही उन्होंने टोक्यो में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था।