स्वयंवर-मीका दी वोहती: सिंगर शान करेंगे शो को होस्ट

author-image
New Update
स्वयंवर-मीका दी वोहती: सिंगर शान करेंगे शो को होस्ट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रियलिटी शो स्वयंवर: मीका दी वोहटी 19 जून 2022 से स्टार भारत में प्रसारित होने वाला है। दर्शक शो को रात 8 बजे से देख सकेंगे। सिंगर शान इस रियलिटी शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो में कई सेलेब्स भी नजर आएंगे जो मीका की दुल्हन की तलाश को आसान बनाने में उनकी मदद करेंगे। मीका सिंह का एक गाना भी इस समय खूब चर्चा में है, जिसमें वह अपनी भावी पत्नी के गुणों का बखान कर रहे हैं। मीका सिंह ने मीका दी वोहटी, गाने को खुद कंपोज किया है। उन्होंने इसे गाया भी है। इस गाने में दुल्हन अलग-अलग तरह के लिबास में नजर आ रही हैं। गाने में सभी दुल्हन ट्रेडिशनल आउटफिट में अच्छी लग रही हैं। गाना दर्शकों के बीच काफी फेमस हो गया है।