दौड़ने लगा मानसून

author-image
New Update
दौड़ने लगा मानसून

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश में वर्षाकाल का आगाज हो चुका है। केरल में एक जून के तय समय की बजाए तीन दिन पहले 29 मई को दस्तक देने के बाद कुछ दिन सुस्त रहा मानसून अब दौड़ रहा है। इसके असर से देश के कई राज्य भीग चुके हैं, तो कुछ अगले 24 घंटे में भीगने जा रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, झारखंड समेत कुछ राज्यों में मानसून की फुहारें जल्द पड़ने वाली हैं, लेकिन तब तक गर्मी व लू का कहर जारी रहेगा।