दो चीनी नागरिक बिहार में गिरफ्तार

author-image
New Update
दो चीनी नागरिक बिहार में गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध तरीके से घुसे दो चीनी नागरिकों को सीमा सशस्त्र बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बिहार के सीतामढ़ी जिले से हुई, जिसके बाद उन्हें बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया, दोनों चीनी नागरिक भारतीय सीमा में करीब 300 मीटर अंदर दिखाई दिए थे। उनसे पूछताछ की गई। दोनों के पास भारतीय वीजा नहीं मिला, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया पकड़े गए चीनी नागरिकों की पहचान 30 वर्षीय लू लैंग और 32 साल के यू हेलेंग के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।