भारती सिंह ने अपने लिटिल प्रिंस के नाम का किया खुलासा

author-image
New Update
भारती सिंह ने अपने लिटिल प्रिंस के नाम का किया खुलासा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पिछले कई दिनों से अपने बेबी बॉय को लेकर चर्चा में हैं। इसके पहले भारती अक्सर अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती थीं। अब हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे का रियल नेम भी फैंस के साथ साझा कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाने वाली भारती सिंह ने अपने एक वीडियो में बात करते करते कहा कि लक्ष्य अपने जन्म के पहले से ही अपने मदर और फादर को काम करते हुए देख रहा है। भारती की इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने लिटिल प्रिंस का नाम लक्ष्य रखा है।