स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आप पार्टी ने गुजरात के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसके तहत किशोरभाई देसाई को राज्य अध्यक्ष (फ्रंटल संगठन) और मनोज सोरथिया को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इसुदान गढ़वी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया वहीं इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।