खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा ने अब तक 96 पदक झटके

author-image
New Update
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा ने अब तक 96 पदक झटके

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक तालिका में हरियाणा सबसे आगे हैं। हरियाणवी खिलाड़ियों ने इन खेलों में अब तक 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य समेत कुल 96 पदक झटके हैं। पदक तालिका में पहले और दूसरे स्थान के लिए हरियाणा व महाराष्ट्र में होड़ मची है। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों की भागीदारिता 438 इवेंटस में है और मेजबान राज्य हरियाणा के खिलाड़ियों की भागीदारिता 579 इवेंट में है।