राष्ट्रपति आज वैष्णो दरबार में लगाएंगे हाजिरी

author-image
New Update
राष्ट्रपति आज वैष्णो दरबार में लगाएंगे हाजिरी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटड़ा पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रशासन ने व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार सुबह आठ बजे राष्ट्रपति जम्मू से कटड़ा के लिए रवाना होंगे। दर्शन करने के बाद वह हेलिकॉप्टर से वापस जम्मू जाएंगे।