सऊदी अरब के फैसले से बढ़ेंगी कई देशों की मुश्किलें

author-image
New Update
सऊदी अरब के फैसले से बढ़ेंगी कई देशों की मुश्किलें

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कच्चे तेल की कीमतों को लेकर दुनियाभर में उथल-पुथल मची हुई है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से सप्लाई पर असर पड़ा और इसके दाम आसमान को छू गए। इस युद्ध के शुरू होने के बाद ही कच्चे तेल का भाव 139 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें कुछ नरमी आई है। हलांकि ये अभी भी उच्च स्तर पर बना हुआ है। इस बीच सऊदी अरब ने जो कदम उठाया उसने एशियाई देशों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश ने एशियाई देशों के लिए कच्चे तेल की कीमत में बढ़ा इजाफा किया है।



गर्मियों में तेल की ज्यादा मांग को देखते हुए कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को देखते हुए सऊदी अरब ने ये फैसला लिया है। सऊदी अरब के इस फैसले से भारत को भी बड़ा झटका लगा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित भारत होगा, क्योंकि भारत सऊदी अरब से बड़ी मात्रा में तेल आयात करता है।